फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मणिपुरी संगीतकार की हत्या में पुलिस ने 500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली संगीतकार हत्या आरोपपत्र-
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार की हत्या के मामले में साकेत अदालत में सात लोगों के खिलाफ 500 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपपत्र में 30 से अधिक गवाहों के बयानों को शामिल किया है। आरोपपत्र आपराधिक साजिश, पांच या अधिक व्यक्तियों के समूह द्वारा हत्या, और मकान में अनधिकृत प्रवेश से संबंधित धाराओं के तहत दाखिल किया है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपपत्र में नामजद आरोपी भरत कुमार (19), प्रमोद (26), रमजान खान (22), दीपांशु (21), मोहन विश्वकर्मा (32), विजय (36) और मन्नू (26) हैं। इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया था। सभी आरोपी एक ढाबे के कर्मचारी हैं। पीड़ित चोंगथम विक्रम सिंह पर छह सितंबर को कई लोगों ने उस समय हमला कर दिया था, जब वह अपने निवास के बाहर हो रहे हंगामे का विरोध करने के लिए इमारत से नीचे गए थे। जांच के अनुसार, आठ व्यक्ति उनका पीछा करते हुए इमारत की ऊपरी मंजिल तक गए और उनके अपार्टमेंट के बाहर उनके बेटे के सामने उनसे मारपीट की और फिर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उन्होंने संगीतकार को घूंसे और लात-थप्पड़ से पीटा था। सिंह ने पास के एक ढाबा मालिक से वहां जुटने वाले लोगों द्वारा किए जाने वाले हंगामे को लेकर कई बार शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस को हंगामे के संबंध में सिंह से कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। पुलिस ने कहा कि वे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या इसमें कोई नस्लीय कोण शामिल था या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें