फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'लेडी डॉन' जिकरा और अन्य सात के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सीलमपुर में हुई थी कुणाल की हत्या

Mon, 04 Aug 2025 11:35 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए कुणाल हत्याकांड की आरोपी 'लेडी डॉन' जिकरा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में हत्या और हत्या की साजिश की धाराओं को जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
जिकरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने अप्रैल 2025 में सीलमपुर इलाके में हुए हत्या के मामले में आरोपी लेडी डॉन जिकरा और अन्य सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट कई धाराओं में दर्ज की गई है। जिसमें हत्या और हत्या की साजिश की धारा शामिल है। इस साल के अप्रैल महीने में कुणाल की हत्या सीलमपुर इलाके में हुई थी। 

विज्ञापन


बीती 22 अप्रैल को कड़कड़डूमा कोर्ट ने सीलमपुर में कुणाल की हत्या से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपी साहिल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि लेडी डॉन जिकरा खान को पुलिस पूछताछ के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दिल्ली पुलिस ने साहिल की पांच दिन की हिरासत मांगी थी।

आरोपियों को फांसी की सजा मिले: मृतक कुणाल की मां
वहीं पीड़िता की मां ने कहा था कि  मैं चाहती हूं कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले। अगर उन्हें उम्रकैद मिलती है तो वे जमानत पर बाहर आ जाएंगे। मैं आरोपी शोएब को जानती हूं, जो मेरे घर के पास रहता है। शोएब जिकरा का मामा है। उनका पूरा परिवार गलत कामों में शामिल है। मुझे उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। मेरा बच्चा किसी गलत काम में शामिल नहीं था। मेरा बच्चा निर्दोष था, उसने कुछ नहीं किया। वह गांधीनगर में काम करता था और निर्दोष था।'
विज्ञापन


जानें क्या था मामला
सीलमपुर में बृहस्पतिवार रात को कुणाल की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई थी। साहिल की कुणाल से रंजिश थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपनी चचेरी बहन लेडी डॉन जिकरा और दो नाबालिगों के साथ हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को पकड़ा है। इसमें पांच आरोपियों को मुख्य आरोपी को भगाने और पनाह देने के आरोप में पकड़ा गया है। वहीं, लेडी डॉन जिकरा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: लूट की कहानी सादिक की जुबानी: ज्वेलर शॉप में घुसे पांच नकाबपोश बदमाश, शटर गिराया...महिला ग्राहक को बंधक बनाया


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें