फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इसमें गलत क्या है?, A फॉर अखिलेश बोलने वाले सपा नेता पर FIR के बाद बोले राम गोपाल यादव

Mon, 04 Aug 2025 10:02 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश में एबीसीडी पढ़ाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर सपा सांसद राम गोपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। हाल ही में सपा नेता फरहाद आलम का एक वीडियो सामने आया था। 
विज्ञापन
सांसद राम गोपाल यादव (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ए फॉर अखिलेश', 'बी फॉर बाबासाहेब' और 'पीडीए पाठशाला' विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम के खिलाफ एफआईआर होने के बाद सपा सांसद राम गोपाल यादव का बयान सामने आया है। राम गोपाल यावद ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में अज्ञानी और छोटी मानसिकता वाले लोग सत्ता में बैठते हैं, तो ऐसी चीजें रोज होती हैं।
विज्ञापन


आगे कहा कि अगर बच्चे शब्दों को एक तरीके से सीख सकते हैं, तो यह पढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। वह इसे सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम 'ए फॉर अखिलेश', 'बी फॉर बाबासाहेब' पढ़ाते हैं, तो इसमें गलत क्या है? जिन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है, उनके खिलाफ उनके अधिकारों के दुरुपयोग के लिए एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें