फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सुनंदा पुष्कर के विसरा भेजने में की देरी

Wed, 20 Jan 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के विसरा को अमेरिका की एफबीआई लैब भेजने में पुलिस ने देरी की। जिस वजह से नमूनों की गुणवत्ता में खराबी आ गई थी। पुलिस ने इस मामले में बिना वजह देरी कर दी।
विज्ञापन


एम्स फोरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुनंदा पुष्कर के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सुनंदा का विसरा भेजने में दिल्ली पुलिस ने देरी की जिसकी वजह से दिक्कत आई।

एफबीआई लैब ने जो रिपोर्ट दी थी उस पर पिछले सप्ताह एम्स के फोरेंसिक विभाग के चिकित्सकों ने अपनी राय दी थी। रिपोर्ट में पहले ही दिन से कहा जा रहा है कि सुनंदा की मौत प्राकृतिक नहीं थी।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने पहले भी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जहरीले पदार्थ की वजह से ही सुनंदा की मौत हुई थी। इससे पहले डॉ.गुप्ता ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि सुनंदा पुष्कर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राकृतिक मौत बताने के लिए उन पर दबाव डाला जा रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें