गेस्ट हाउस में काला जादू कर मॉडल के साथ अप्राकृतिक सेक्स के मामले में पुलिस केस को एक्सपंज कर सकती है। मॉडल ने धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दिया जाने वाला बयान दर्ज नहीं कराया।
इतना ही नहीं वह बचे हुए मेडिकल चेकअप कराने नोएडा भी नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पीड़िता (मॉडल) यहां से चली गई थी।
इतना ही नहीं प्रथम दृष्टया जांच में यह मामला पूरी तरह से पुलिस ने संदिग्ध भी माना था। मालूम हो कि मॉडल 14 अगस्त को वह मुंबई से दिल्ली में शूटिंग के सिलसिले में यहां आई थी।