फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से पिस्टल मंगाने के मामले में निशानेबाज बेदी का लैपटॉप-कागजात जब्त

Tue, 18 Apr 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
police Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हरदीप बेदी की दो दिन की रिमांड पर समाप्त होने पर मंगलवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया है। अपराध शाखा सेक्टर-17की टीम ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के प्रभारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी निशानेबाज हरदीप बेदी से रिमांड के दौरान फर्जी तरीके से विदेश से पिस्टल मंगाने के बारे में पूछताछ की गई है। जिसके बाद लैपटाप, प्रिंटर, मोबाइल समेत अन्य जरुरी कागजात बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान सामने आई बातों की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

बता दें है कि सिविल लाइन स्थित आफिसर्स कालोनी निवासी निशानेबाज सूरज राव ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पिस्टल खरीदने के लिए चंडीगढ़ निवासी एजेंट हरदीप बेदी से संपर्क किया था। एजेंट ने सूरज के नाम पर ही दो विदेशी पिस्टल मंगा ली थी। 
विज्ञापन


कस्टम से नोटिस मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ था। जिस पर पुलिस ने शनिवार को निशानेबाज हरदीप बेदी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लेकर चंडीगढ़ गई थी। जहां से कुछ कागजात एवं अन्य चीजें कब्जे में लिए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें