फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस की पाठशाला’ छात्रों को बताए अपराध से बचने के तरीके

Fri, 22 Jul 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अमर उजाला फांउडेशन का कार्यक्रम - फोटो : राजन राय
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-61 स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’ लगाई गई। अपराध, जागरूकता और बचाव पर आधारित पाठशाला में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


एसएसआई गिरेंद्र पाल सिंह ने छात्रों को सुरक्षा संबंधी टिप्स देते हुए साइबर क्राइम पर भी चर्चा की। इस दौरान सबसे ज्यादा छात्रों ने पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज करने में आने वाली समस्याओं को उठाया।

वहीं, छात्राओं ने फब्बतियां कसने वालों को सबक सिखाने के लिए हेल्पलाइन नंबर पूछे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर स्कूल आते-जाते या फिर घर के आसपास कोई शख्स परेशान करता है तो छात्राएं बिना डरे परिजनों को बताएं और उनकी मदद से 1090 पर फोन करके जानकारी दें।
विज्ञापन


इस नंबर पर आने वाली सभी कॉल रिकॉर्ड होती हैं और तुरंत कार्रवाई की जाती है। अगर संबंधित थाना प्रभारी एफआईआर दर्ज नहीं करता है तो ऊपर के अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराएं। इससे मामला तो दर्ज होगा ही।
विज्ञापन

सकारात्मक तरीके से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल

कार्यक्रम में बोलते पुलिस अधिकारी - फोटो : राजन राय
इसके साथ ही, पीड़ित की एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होती है। उन्होंने छात्रों और अध्यापकों को समझाया कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सजग रहते हुए फोटा व पर्सनल मेसेज आदि अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें।

सोशल मीडिया पर बनने वाले दोस्तों पर जल्दी से विश्वास न करें। ईमेल, फेसबुक, ट्विटर आदि पर बने अकाउंट का पासवर्ड किसी को न दें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल सकारात्मक तरीके से करें।

अंत में उन्होंने सभी को सलाह दी कि उन्हें पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हमेशा उनके मदद के लिए उनके साथ है। कार्यशाला में उपस्थित स्कूल की प्रिंसिपल जीकॉल ने पाठशाला की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशाला होती रहनी चाहिए। बच्चों को बहुत कुछ जानने को मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें