फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आधी रात को पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दोनों ओर से चलीं 28 राउंड गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने ई-वेस्ट कारोबारी के घर फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले राशिद केबलवाला गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने रविवार आधी रात मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर राशिद केबलवाला के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर 12 गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश जख्मी हो गए।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसीम उर्फ आलू (23) और कैफ उर्फ डीजे (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से तीन ऑटोमैटिक पिस्टल, 18 कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की। बदमाशों की गोलियां हवलदार आमिर और एसआई कौशिक घोष की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। उस्मानपुर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी और फायरिंग का मामला
पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त मिलिंद महादेव डुमरे ने बताया कि 2 अक्तूबर को नावेद अंसारी के घर पर फायरिंग हुई थी। नावेद ने बताया कि अगस्त में गैंगस्टर राशिद केबलवाला ने उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। शुक्रवार रात नावेद के घर पर गोली चलाकर दहशत फैलाई गई। आरोपियों ने बताया कि राशिद के कहने पर ही उन्होंने नावेद के घर पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें