गुड़गांव विजिलेंस टीम ने आज एक चौकी इंचार्ज को बड़ी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रेहड़ी-पटरी वालों से अवैध वसूली करने वाले इस चौकी इंचार्ज की काफी समय से शिकायत मिल रही थी।
गौरतलब है कि सोमवार को गुड़गांव की विजिलेंस टीम ने गुड़गांव बस स्टैंड चौकी इंचार्ज पवन को 20000 की बड़ी रकम की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर लिया।
पवन बस स्टैंड पर रेहड़ी लगाने वालों से अवैध वसूली करता था। पवन से तंग आकर रेहड़ी वालों ने उसकी शिकायत कर दी।
जिसपर कार्रवाई करते हुए सतर्कता टीम ने आज उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज रिश्वत ही ले रहा था।