फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: लूटपाट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा, गला रेतने की धमकी देकर युवक से पैसे छीने

Sun, 24 Aug 2025 07:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट कर भाग रहे करण नाम के शातिर अपराधी को रंगेहाथ पकड़ा। सुल्तानपुरी थाने का घोषित बदमाश गला रेतने की धमकी देकर एक युवक से लूटपाट कर भाग रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू, ब्लेड और रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 21 अगस्त को सुल्तानपुरी थाने के पुलिस कर्मी जगदंबा मार्केट में गश्त कर रहे थे। अचानक चोर-चोर की आवाज सुनने पर पुलिस कर्मी पीड़ित के पास पहुंचे तो पता चला कि बदमाश उसे धमकी देकर उससे 25 सौ रुपये लेकर भागा है। पुलिस ने भाग रहे बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया। बदमाश सुल्तानपुरी थाने का घोषित बदमाश करण है और उसपर 25 से अधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें