फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में पुलिसवाले ने सड़क पर मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दरियागंज स्थित अंबेडकर टर्मिनल के पास शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस की एक मिनी बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ अंबेडकर टर्मिनल के दीवार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस दौरान बस की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार जख्मी हो गया। उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय बस को चला रहा एएसआई शराब के नशे में धुत था।

दरियागंज थाना की पुलिस ने एएसआई के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालक का मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसके नशे में होने की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बस की चपेट में आया स्कूटर सवार

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस में तैनात एएसआई अनिल कुमार मध्य जिला के 15 पुलिसकर्मियों को लेकर मिनी बस से इंदिरा गांधी स्टेडियम जा रहा था। पुलिसकर्मियों को स्टेडियम में होने वाले कबड्डी के मैच में सुरक्षा प्रदान करना था।

प्रत्यक्षदर्शी रोहित ने बताया कि बस दरियागंज की ओर से तेज रफ्तार में आई और टर्मिनल के पास अचानक चालक ने दाहिनी ओर मोड़ दिया। जिसकी वजह से बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरह सड़क पर आ गई और वहां से गुजर रहे स्कूटर सवार नोएडा निवासी संदीप अग्रवाल (46) चपेट में आ गए।

बस यहीं नहीं रुकी और दूसरी तरफ अंबेडकर टर्मिनल की दीवार में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शी रोहित के मुताबिक बस अगर बस स्टाप पर आ जाती तो कई लोगों की मौत हो सकती थी। उस समय बस स्टॉप पर 20 लोग मौजूद थे। घटना के बाद चालक बस से नीचे उतरा, वह नशे में लड़खड़ा रहा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी संदीप को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी एएसआई को हिरासत में ले लिया। संदीप को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के समय संदीप नई दिल्ली स्टेशन की ओर जा रहा था। दरियागंज पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें