फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बाहर पुलिसवालों ने लोगों को पीटा, 7 घायल

Mon, 02 Jun 2014 05:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रविवार को किशोरी को अगवा करने के मामले में थाने का घेराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिससे सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारी बल प्रयोग से इंकार कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय सना (बदला हुआ नाम) 12 अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। एक दूसरे समुदाय के युवक पर उसे अगवा करने का आरोप था।

परिवार की शिकायत पर नंद नगरी थाना पुलिस ने अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया था। लेकिन परिवार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। परिवार के कई सदस्य थाने के बाहर लगातार कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच शनिवार को सना अदालत पहुंची और उसने कोर्ट को सारी बात बताई। दूसरी ओर परिवार और कुछ रिश्तेदार व पड़ोसी आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रविवार को थाने के बाहर पहुंच गए।

नारेबाजी के दौरान लोगों के हंगामा करने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें सोनी (30), प्रदीप (25), सचिन (34), राजेंद्र (48), अरविंद (48) और सुनील (30) व संतोष को चोटें लगी हैं। युवती के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें थाने से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें