फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हॉर्न बजाकर ओवरटेक करने पर चाकू से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने नाबालिग समेत दो को पकड़ा

Thu, 10 Oct 2024 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किशनगढ़ थाना पुलिस ने मात्र हॉर्न बजाकर ओवरटेक करने पर सरेआम जानलेवा हमले करने वाले नाबालिग समेत दो को पकड़ा। मुख्य आरोपी का नाम देव है जो किशनगढ़ का रहने वाला है और हत्या के मामले मे वांछित था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगढ़ थाना इलाके में एक अक्तूबर को हॉर्न बजाकर बाइक आगे निकालने पर दो लड़के इस कदर आगबबूला हो गए कि उन्होंने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 125 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मंगलवार को किशोर सहित दो आरोपियों को पकड़ा है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अखाड़ा रोड में बाइक सवार दो युवकों पर चाकू से हमला करने के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। किशनगढ़ थानाध्यक्ष बिशंबर दयाल मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दो युवक जमीन पर घायल पड़े थे। जांच में पता चला कि लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो लड़कों से उनका झगड़ा हुआ था। रंगपुरी पहाड़ी, वसंत कुंज निवासी विक्रम (18) की पीठ व गांव बावरा, झज्जर निवासी अंकित (18) के सीने पर चाकू से कई वार किए गए थे। दोनों को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया। दोनों बाइक से किशनगढ़ गांव में फूलों का ऑर्डर देने गए थे। रात करीब 9:30 बजे वापस आ रहे थे, तो अखाड़ा रोड पर लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो लड़कों और उनके बीच बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर झगड़ा हो गया था।

इसके बाद मामला दर्ज कर इंस्पेक्टर अमित एसआई अमर सिंह, एसआई दीपक तंवर, एएसआई जवाहर सिंह और हवलदार तारा चंद व नीरज की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने 125 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक आरोपी की पहचान श्रीकृष्ण अपार्टमेंट, किशनगढ़ निवासी किशोर (17) और एच नंबर 125/9, किशनगढ़ निवासी देव के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को आठ अक्तूबर को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू व स्कूटी बरामद की गई है। देव के खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें