नोएडा पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में तीन तस्कर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से दो किलो अफीम और तीन किलो डोडा पाउडर भी बरामद किया है। नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि तस्कर ड्रग कहां सप्लाई करने वाले थे और इनके पीछे और कौन-कौन हैं। पुलिस अपनी तरफ से पता लगाने की हर कोशिश कर रही है।