फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलंदशहर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, 15 हजार का इनामी समेत तीन गिरफ्तार; पशु और अन्य सामान बरामद

Fri, 31 May 2024 06:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 15 हजार के इनामी समेत तीन आरोपी पकड़े गए। वहीं, दो लोग फरार हो गए। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मदकोला के जंगल में गुरुवार रात को पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 15 हजार के इनामी समेत तीन गोकश पकड़े गए। वहीं, दो लोग फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने तमंचे, पिकअप वाहन, पशु और गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात अरनिया पुलिस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि मदकोला के जंगल में कुछ लोग हैं, जो गोकशी का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मदकोला गांव के जंगल पहुंची, जहां कुछ लोग पशु लेकर खड़े थे। बदमाशों ने पुलिस से खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। इसमें तीनों बदमाश के गोली लगने से घायल हो गये, जिनको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की तरफ भागने में सफल रहे। 

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सलमान निवासी ग्राम नदरई थाना कोतवाली नगर जनपद कासगंज, शाहिद उर्फ शरीफ निवासी ग्राम रोहिंदा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर और वाजिद निवासी ग्राम नई थाना बिंछौर जनपद नूंह हरियाणा के रूप में हुई। बदमाश सलमान की गिरफ्तारी पर जनपद एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गौ हत्या कर उसके अवशेष को बेचते थे। ऐसे में वह गांव में घर के बाहर खड़े पशुओं को चोरी करके ले जाते थे।
विज्ञापन


बदमाश सलमान पर 34 मुकदमे दर्ज
बदमाश सलमान पर जनपद फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा, जनपद कासगंज के थाना कोतवाली नगर, जनपद इटावा के थाना कोतवाली नगर, जनपद कन्नौज के थाना कोतवाली छिबरामऊ व थाना बिशनगढ़, जनपद एटा के थाना मलावन व थाना जसरथपुर, जनपद अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क व थाना देहली गेट, जनपद आगरा के थाना न्यू आगरा, जनपद मैनपुरी के थाना करहल, जनपद कानपुर देहात के थाना कानपुर देहात, जनपद मैनपुरी के थाना करहल सहित विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट सहित अलग अलग धाराओं में 34 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें