फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अवैध रूप से डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजता था, दिल्ली पुलिस ने एजेंट को किया गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 11:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार एजेंट की पहचान अमित अरोड़ा उर्फ रचित अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 8, बलाचौर, पंजाब के रूप में हुई है। एजेंट पर पंजाब में वीज़ा और पासपोर्ट धोखाधड़ी के दस मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने डंकी रूट से यात्रियों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने वाले एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। अवैध यात्रा को छिपाने के लिए एजेंट यात्री के पासपोर्ट पर नकली वीजा और इमिग्रेशन स्टैम्प की व्यवस्था करते थे।

विज्ञापन


गिरफ्तार एजेंट की पहचान अमित अरोड़ा उर्फ रचित अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 8, बलाचौर, पंजाब के रूप में हुई है। एजेंट पर पंजाब में वीज़ा और पासपोर्ट धोखाधड़ी के दस मामले दर्ज हैं। एक यात्री के अमेरिका से निर्वासित किए जाने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें