फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: टिक टॉक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने इस वजह से किया गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2020 05:57 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Tik Tok video - फोटो : ANI
विज्ञापन

टिक टॉक वीडियो बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई हापुड़ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, वीडियो में युवक को तमंचा लहराते देखा गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।  इस मामले को लेकर हापुड़ के एसपी संजीव सुमन ने कहा कि पूछताछ के दौरान पाया गया कि वीडियो दिल्ली में बनाया गया था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

'ये हो चुके हैं गिरफ्तार'

बता दें कि मध्यप्रदेश के मंदसौर के रहने वाले दो युवकों को सोशल मीडिया एप टिक टॉक पर वीडियो बनाना महंगा पड़ चुका है। दरअसल, दोनों युवकों ने लाइक्स और कमेंट्स के लिए पिस्टल लहराते हुए एक टिक टॉक वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों में खास तौर पर टिक टॉक वीडियो के लिए ही पिस्टल खरीदे था।

मल्हारगढ़ पुसिल ने बताया कि इन दोनों ने महू-नीमच राजमार्ग पर मोटरसाइकिल पर पिस्टल लहराते हुए टिक टॉक वीडियो बनाया था। पुलिस ने वीडियो देखकर इलाके को चिन्हित किया। जिसके बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम कन्हैया और राहुल है। पुलिस ने कन्हैया के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस, जबकि राहुल से दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने दोनों युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार होने बाद दोनों युवकों ने कहा कि वे अपनी टिक टॉक वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स चाहते थे और उन्होंने मशहूर होने के लिए ऐसा किया। उन्होंने बताया कि वीडियो के लिए ही उन्होंने खास तौर 25 हजार रुपये की पिस्टल खरीदी थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें