फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में गोकशी: पशुओं को चुराकर खेत में करते थे हत्या, मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार; तीन को लगी गोली

Wed, 09 Apr 2025 04:04 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक बदमाश भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बाइक से भाग रहे थे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा देहात थाना पुलिस और अरनिया थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों का एक साथी भागने में कामयाब रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों के पास से पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण और दो पशु बरामद किए गए। 

विज्ञापन




एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को खुर्जा देहात पुलिस गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम लखावटी गांव के बंबे के पास पहुंची तो आम के बाग में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस टीम पास में गई और पूछताछ करने लगी। वहां पर मौजूद बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश के पैर में गोली लगी और एक को पुलिस ने सुरक्षित दबोच लिया। आरोपियों की पहचान खुर्जा नगर निवासी अकरम व आरिफ और अलीगढ़ जनपद के टप्पल निवासी असलम के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे
वहीं, अंधेरा का फायदा उठाते हुए दो बदमाश बाइक से भाग गए। इसकी पुलिस ने आरटी सेट के जरीए कंट्रोल रूम को दी गई। कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना पर थाना अरनिया पुलिस टीम दशहरा फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग करने लगी, तभी नगला शेखू गांव की ओर से एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिनको रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पीछे मुड़कर भागने लगे।

कुछ दूर पर बाइक फिसलकर गिर गई
कुछ दूर पर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम की ओर से बचाव में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश के गोली लगी और वह वहीं गिर गया। उसका साथ खेतों की ओर भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश की पहचान वसीम निवासी मोहल्ला कोट कस्बा, खुर्जा के रूप में हुई। खुर्जा देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि आरोपियों के पास से एक ईको कार, एक बाइक, तीन तमंचे, पशु काटने वाले उपकरण, नशीली दवाई, नशीले इंजेक्शन, दो पशु बरामद हुए हैं। आरोपी वसीम और आरिफ के खिलाफ पूर्व में दस-दस मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


रात में पशु चोरी व हत्या की बढ़ रही थी घटनाएं
सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी रात को गांवों में पहले रेकी करते थे। इसके बाद देखते थे कि कहां-कहां पशु घरों के बाहर बंधे रहते हैं। रात के समय पशुओं को चारा व रोटी में नशीली दवाई खिला देते थे। इसके बाद उसको बांध कर ले जाते थे। सुनसान स्थान पर हत्या कर उनके अवशेष बेचते थे। इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही थी। उनकी रोकथाम के लिए पुलिस टीम निरंतर जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें