फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: IAS अधिकारी बनकर कोमल ने वसूली 25 हजार की रंगदारी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार; नियुक्ति पत्र, नकदी जब्त

Sat, 27 Jul 2024 05:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फर्जी आईएएस अधिकारी कोमल तनेजा ने रेस्टोरेंट से बच्ची को रेस्क्यू करने का डर दिखाकर संचालक से 25 हजार रुपये की रंगदारी वसूली थी। 
विज्ञापन
फर्जी आईएएस अधिकारी व अन्य तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय के अधीन भूमि अधिग्रहण मंत्रालय का आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से रंगदारी मांगने वाली कोमल तनेजा समेत गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों ने ईडीएम मॉल के पास रेस्टोरेंट से बच्ची को रेस्क्यू करने का डर दिखाकर संचालक से 25 हजार रुपये की रंगदारी वसूली थी। पुलिस ने संचालक के शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। गिरोह के सदस्यों से नीली बत्ती लगी अर्टिगा गाड़ी, फर्जी आई कार्ड नियुक्ति पत्र और 15,000 नगदी के अलावा मोबाइल जब्त किए हैं।

विज्ञापन


इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कोमल तनेजा पुत्री नरेश तनेजा निवासी विकासपुरी दिल्ली खुद को गृह मंत्रालय के अधीन भूमि अधिग्रहण मंत्रालय का आईएएस अधिकारी बताती है। उसके साथ अमित कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो, अमित शर्मा पुत्र रामपाल शर्मा निवासी मेवला भट्टी लोनी, गाड़ी का चालक तिजारीफ पुत्र नूरुद्दीन निवासी इदरीशपुर थाना बड़ौत जिला बागपत को गिरफ्तार किया है। 

इनके खिलाफ सतीश कुमार पुत्र हेमराज सिंह ने शिकायत दी थी कि कोमल तनेजा ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर उनसे दो हजार रुपये मांगे थे, जिसमे से चारों ने 25,000 रुपये वसूल लिए थे। रेस्टोरेंट से सीसीटीवी फुटेज लेकर टीम ने तुरंत फर्जी आईएएस अधिकारी की पहचान के और उसके बाद चारों को आर्टिका गाड़ी में कौशांबी थाने के पास से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि कोमल दिल्ली के एक  सेंटर से आईएएस बनने की कोचिंग भी ले चुकी है। उसने आईएएस अधिकारी बनने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनवा लिया था। फिलहाल पुलिस चारों से दूसरी जगह धोखाधड़ी करने के मामले में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें