पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्लब के मालिक रोहित गर्ग और मैनेजर राजेश ने यह दुकान किराए पर लेकर क्लब बनाया हुआ है। क्लब में काम अच्छा चले और आमदनी ज्यादा हो इसके लिए मालिक व मैनेजर ने उन्हें यहां देह व्यापार करने के लिए कहा था। दोनों महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए मालिक और मैनेजर ने यहां तैनात बाउंसरों को इनके बारे में बताया हुआ था।
पुलिस ने मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे दोनों बाउंसरों को भी काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान लाखुवास सोहना निवासी राकेश व रिठौज निवासी प्रमोद के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्लब के मालिक और मैनेजर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।