फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ट्रांसजेंडर के भेष में रह रहे पांच समेत 18 बांग्लादेशी पकड़े, 100 से अधिक झुग्गियों की जांच कर दबोचा

Sat, 28 Jun 2025 02:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने ट्रांसजेंडरों के भेष में ट्रैफिक सिग्नल पर पैसे मांगने वाले वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी महिलाओं जैसे दिखने के लिए भारी मेकअप, साड़ी, सलवार सूट, नकली बाल, चूड़ियां, बिंदी लगाकर रखते थे।
विज्ञापन
18 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम जिले की विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशियों को पकड़ा है, जिसमें पांच ट्रांसजेंडर के रूप में रह रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने सात फोन बरामद किए हैं, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप डाउनलोड था। एप की मदद से वह बांग्लादेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बातचीत करते थे।

विज्ञापन

जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिकंदर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस टीम ने इन दिनों अशोक विहार स्थित 100 झुग्गियों और 150 गलियों की गहन जांच की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। पहले तो उसने खुद को पश्चिम बंगाल का नागरिक बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल ली। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके परिवार के कुल 13 सदस्यों को पकड़ लिया। इसमें 10 वयस्क और 3 बच्चे शामिल थे। यह बिना किसी दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।

वहीं, पुलिस ने इसी इलाके से ट्रांसजेंडरों के भेष में ट्रैफिक सिग्नल पर पैसे मांगने वाले वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी महिलाओं जैसे दिखने के लिए भारी मेकअप, साड़ी, सलवार सूट, नकली बाल, चूड़ियां, बिंदी लगाकर रखते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पहचान छुपाने के लिए हार्मोनल उपचार व छोटी सर्जरी भी करवाई थी। कुछ ने अपनी आवाज और हावभाव में भी परिवर्तन किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सभी ढाका बांग्लादेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को निर्वासन के लिए विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से इन्हें हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें