फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार में ऐसे हाल में मिले 12 छात्र-छात्राएं, देखकर पुलिस के पैरों तले खिसकी जमीन

Sat, 24 Feb 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
युवक और युवतियां अवैध हुक्का बार में थे। जिस वक्त पुलिस ने अवैध हुक्का बार में छापा मारा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट में शुक्रवार को अवैध हुक्का बार पर सेक्टर-20 पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान  12 स्कूली छात्रों को हिरासत में लिया गया। इसमें से 2 छात्र नाबालिग हैं। जबकि 3 लड़कियां भी शामिल हैं।

 अट्टा मार्केट के भवानी मार्किट के बिल्डिंग में हुक्का बार काफी समय से चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर इसे सील कर दिया। छापे के दौरान पुलिस ने स्कूल ड्रेस में दो नाबालिग सहित 12 छात्रों को पकड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों नाबालिग छात्र 10वीं कक्षा का पेपर देकर सीधे हुक्का बार पहुंचे थे। वहीं 3 लड़कियां इंटर कक्षा की छात्रा हैं, जो स्कूल से बंक मारकर दोस्तों के साथ हुक्का बार पहुंचीं थीं। पुलिस ने 8 हुक्के, 10 पाइप, एक लैपटॉप, एक गैस सिलेंडर, हुक्के में प्रयोग की जाने वाले फ्लेवर सामग्री को जब्त किया है। 

पुलिस ने बताया कि परिजनों को थाने बुलाकर व बच्चों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने यहां छापेमारी कर 5 नाबालिग सहित एक दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को पकड़ा था। इन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें