देशद्रोह मामले में गिरफ्तार पूर्व डीयू प्रोफेसर एसएआर गिलानी की अर्जी के जवाब में मालखाना रजिस्टर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। गिलानी ने उनके मोबाइल से छेड़छाड़ की आशंका जाहिर करते हुये अर्जी दायर की थी।
कोर्ट ने इस पर थाना संसद मार्ग पुलिस को मालखाना रजिस्टर पेश करने का निर्देश दिया था। पटियाला हाउस स्थित महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह के समक्ष थाना संसद मार्ग मालखाना मुंशी ने रजिस्टर संख्या 19 पेश किया।
इस रजिस्टर में गिलानी का मोबाइल 16 फरवरी को मालखाने में जमा कराने संबंधी इंट्री है। कोर्ट ने रजिस्टर के इस पेज की फोटो कॉपी को रिकार्ड पर ले लिया है।