दिल्ली पुलिस ने सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी मछलियां मिलने के मामले में शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के मामले में शनिवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है कि मछली यमुना में कैसे मरी। इस मामले में किसी की शरारत तो नहीं है। डीसीपी निहारिका ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र ने यमुना नदी में मरी मिली मछलियों की वीडियो बनाकर सबसे पहले सोशल मीडिया पर डाली थी, इससे माहौल खराब हो गया था। उन्होंने ने बताया कि इस मामले में आरोपी को शरारत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यमुना नदी में पिछले हफ्ते काफी मात्रा में मरी मछलियां मिली थी। उसके बाद दिल्ली का राजनीतिक माहौल गरमा गया था। भाजपा का कहना है कि भाजपा को बदनाम करने के लिए आम आदमी पार्टी ने यह शरारत की है। वंहीं, आम आदमी पार्टी ने भाजपा के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली पुलिस ने यमुना नदी में मरी मछलियों को लेकर शनिवार को उत्तरी जिले के वजीराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस की एक टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी मछलियां मिलने के मामले में शनिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह प्राथमिकी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की शिकायत पर वजीराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई।
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभाग की ओर से शिकायत मिलने के बाद वजीराबाद थाने में शरारत करने और गलत जानकारी फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर सोनिया विहार के पास यमुना में बड़ी संख्या में मरी हुईं मछलियों के वीडियो सामने आने के दो दिन बाद हुआ है।
इन वीडियो के सामने आने के बाद जल प्रदूषण को लेकर चिंता जताई गई थी और नदी में जहरीले अपशिष्ट छोड़े जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। मछलियों की मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।