फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायर मुनव्वर राना को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया

विज्ञापन
शायर मुनव्वर राना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मसहूर शायर मुनव्वर राना को मूत्रनली में संक्रमण की स्थिति गंभीर होने के बाद दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत में अब सुधार है। राना की बेटी सोमैया ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी कि मूत्रनली में संक्रमण की वजह से उनके पिता की तबीयत पिछले दिनों ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत नहीं सुधरने पर उन्हें मंगलवार को दिल्ली एम्स ले जाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब उनके पिता की तबीयत में कुछ सुधार है और अभी उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा। चिकित्सक उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 68 वर्षीय शायर राना गले के कैंसर से भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें