फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पार्कों में सफाई और पेयजल की समस्या से परेशान पॉकेट-सी निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मयूर विहार फेज-दो पॉकेट-सी सोसाइटी के लोगों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज-2 स्थित पॉकेट-सी सोसाइटी के निवासी मूलभूत सुविधाओं के कमी से परेशान हैं। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में पार्कों का रखरखाव, पेयजल और जाम की समस्या आम बनी हुई है। वहीं, बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही से लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। निवासियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

आरके नायर, बीसी नागर, सीएल शर्मा, जितेंद्र सचदेवा, राजेंद्र तंवर, अशोक सहगल, भारती शर्मा, डॉ. प्रशंसा ग्रेवाल, सुमन अग्रवाल, सुदेश रतन, ललिता अग्रवाल और अन्य ने संवाद कार्यक्रम में बताया कि सोसाइटी में करीब 27 पार्क हैं। इन पार्कों में सिंचाई के लिए मोटर और मीटर लगे थे लेकिन करीब पांच साल पहले निगम ने इन्हें हटा दिया। इसके बाद से यहां सिंचाई हो रही है जिससे पार्क उजड़ते जा रहे हैं। पार्कों में साफ-सफाई के इंतजाम न होने से यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और साथ ही बेंचें टूटी पड़ी हैं। इससे बुजुर्गों के बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। पेड़ों की कटाई न होने से स्ट्रीट लाइटें पेड़ों की पीछे छिप गई हैं जिससे पार्कों में अंधेरा रहता है। साथ ही अंधेरे में असामाजिक तत्वों भी आ जाते हैं। इससे लोग पार्कों में आने से डरते हैं। उन्होंने बताया कि 2013 से ही सोसाइटी में गंगा वाटर सप्लाई की आपूर्ति बंद है। लोग समर्सिबल लगाकर जमीन से निकलने वाला पानी पीने को मजबूर हैं। कुछ लोगों ने आरओ लगवा रखे हैं, लेकिन कई लोग अब भी बिना फिल्टर का पानी पीते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


-
सड़क पर लगने वाले बाजार के कारण जाम की स्थिति रहती है। आपातकाल में एंबुलेंस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी यहां से नहीं निकल सकती हैं। - हेमंत वर्मा, महासचिव

-

सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे लेकिन सभी कैमरे खराब पड़े हैं। ऐसे में सोसाइटी के लोगों ने अपने कैमरे लगाए हैं। - संजीव गर्ग, अध्यक्ष

-

सोसाइटी में बाहरी लोगों के आ जाते है लेकिन जब उन लोगों से सोसाइटी में आने के लिए मना करते हैं तो लोग बहुत अभद्र व्यवहार करते हैं। - भारत भूषण, उपाध्यक्ष
विज्ञापन


-

सोसाइटी में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। वह रास्तों पर चलने वाले और घरों में रहने वाले लोगों के हाथों से सामान छीन लेते हैं। - रीटा शर्मा, ब्लॉक प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें