फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे बिल्डर

Fri, 28 Feb 2014 12:27 PM IST
रानू पाठक/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएल के गैस कनेक्शन में भी बिल्डर खेल कर रहे हैं। नया मामला एनएच-24 स्थित लैंडक्राफ्ट की गोल्फलिंक सोसायटी का है। आईजीएल कनेक्शन की एवज में बिल्डर आवंटियों से 22 से 25 हजार रुपये वसूल रहा है।
विज्ञापन


जबकि आईजीएल के प्रति कनेक्शन का रेट मात्र 6000 रुपये है। अपार्टमेंट में लोगों ने रहना शुरू किया तब उन्हें बिल्डर के इस खेल का पता चला। आवंटियों ने अब उपभोक्ता फोरम में जाने का मन बनाया है।

लैंडक्राफ्ट, गोल्फलिंक सोसायटी के रेजीडेंट पुनीत त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में यहां 200 फैमिली रह रही हैं। शुरुआत में बिल्डर द्वारा बताया गया कि वह फ्लैट में पीएनजी कनेक्शन लगाकर देंगे, लेकिन पजेशन के वक्त ऐसा कुछ नहीं था।
विज्ञापन


पुनीत ने बताया कि बिल्डर ने रेजीडेंट्स से एडवांस में 25 हजार रुपये पीएनजी कनेक्शन के नाम पर ले लिए थे। बाद में पता चला कि आईजीएल की कनेक्शन फीस मात्र 6 हजार रुपये है। ऐसे में प्रत्येक रेजीडेंट्स से 19 हजार रुपये अतिरिक्त लिए गए हैं।

रेजीडेंट भूमिका लाल ने बताया कि रेजीडेंट्स की तरफ से उन्होंने बिल्डर को पत्र लिखा है, जिसमें अतिरिक्त धनराशि लेने का कारण पूछा है। यदि जवाब नहीं मिलता है तो सभी रेजीडेंट्स कंज्यूमर फोरम जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें