फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटने आए बदमाश बस एक LCD TV लेकर चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के प्रीत विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार रात बदमाशों ने एक बड़ी सेंधमारी का प्रयास किया। ग्रिल काटकर बैंक में घुसने सफल रहे, लेकिन वे लॉकर को नहीं तोड़ सके। बैंक सेे कुछ न मिलने पर बदमाश वहां लॉबी में लगा एलसीडी टीवी ही ले गए।
विज्ञापन


इधर, बैंक के इमरजेंसी अलार्म से बैंक अधिकारियों के मोबाइल पर घंटी बजने लगी। फौरन उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और बैंक अधिकारी रात में बैंक पहुंच गए। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की छानबीन कर मामले की जांच कर रही है।

बैंक प्रीत विहार इलाके में रेलवे अंडर पास के नजदीक मधुबन शाखा के नाम से है। चार मंजिला इमारत में बेसमेंट में स्ट्रांग रूम व लॉकर बना हुआ है। जबकि अपर ग्राउंड फ्लोर पर बैंक की शाखा चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरंग बना रहे थे बदमाश

बैंक मैनेजर तारिका डी. सेनगुप्ता ने बताया कि उनकि मोबाइल पर ऐसा सिस्टम किया गया है, जिससे बैंक में चोरी के समय उनके मोबाइल पर ऑटोमैटिक अलार्म बजने लगता है। बुधवार रात करीब 1:30 बजे उनके मोबाइल पर अचानक यह अलार्म बजने लगा। फौरन उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

बाकी अधिकारियों के साथ मैनेजर देर रात बैंक परिसर पहुंचीं। पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि बदमाशों ने बैंक की लॉबी के पास लगी ग्रिल को काटा था। बदमाशों ने बैंक में रखी एक अलमारी को तोड़ दिया था, जिसमें कुछ कागजात रखे थे।

स्ट्रॉन्ग रूम को तोड़ नहीं सके। पुलिस के मुताबिक वारदात के समय एटीएम का गार्ड भी मौजूद था। पुलिस उससे और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें