फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए पीएमयू नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 25 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) गठित होने और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड नाम से कंपनी गठित कर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने के बाद काम तेज हो गया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने स्मार्ट सिटी के लिए सबसे पहले पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) नियुक्त करने की दिशा में काम शुरू किया है। पीएमयू ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए बेेहतरीन कार्य योजना बनाकर उसका टेंडर जारी करेगी। इस संबंध में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 28 अक्तूबर को सभी स्मार्ट सिटी के लिए विडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया है।

इसमें निगम के अधिकारी भी जुड़ेंगे। इस कांफ्रेंसिंग में स्मार्ट सिटी के बजट और काम के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी। मंत्रालय ने निगम को पत्र भेजकर इस आशय की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गत 20 अक्तूबर को दिल्ली में हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में स्मार्ट सिटी को 200 करोड़ की पहली किश्त जारी करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा अन्य कार्यों को किस तरह से किया जाएगा, इस पर विचार विमर्श किया गया।

निगम सूत्रों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के लिए अब सबसे पहले प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट का गठन किया जाएगा। इसमें इंजीनियर से लेकर अकाउंटेंट तक शामिल होंगे। पीएमयू का काम एक प्राइवेट कंपनी करेगी।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कई कंपनियों के नाम निगम को सुझाए गए हैं। मंत्रालय के अवर सचिव संजय शर्मा ने निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर आगामी 28 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़ने को कहा है ताकि अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें