फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दिया दिल्ली-यूपी को बड़ा तोहफा

Thu, 31 Dec 2015 07:25 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए 1857 के स्वंतत्रतता संग्राम में मेरठ के योगदान को याद किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कई योजनाओं को बताते हुए एक्सप्रेसवे के महत्तव को बताया।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि बदलते वक्त में रफ्तार रूकने वाली नहीं है और इस रफ्तार की गति भी रूकने वाली नहीं है। गांवों का इंसान भी इस बात को समझता है कि अगर विकास की यात्रा से जुड़ना है तो पहले गांव को अच्छी सड़क चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक अटल जी की योजनाओं से गांव को क्नेक्टिविटी मिली और गांवों का विकास संभव हुआ। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री सड़क योजना को अविस्मरणीय करार दिया। जिससे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बल मिला।

पीएम ने एक्सप्रेसवे के लिए कहा कि ये रास्ता नहीं बन रहा है, बल्कि विकास का मार्ग बन रहा है। एक्सप्रेसवे से किसानों, गरीबों और सभी वर्ग के लोगों को बड़ा फायदा होगा। पीएम मोदी इस मौके पर विरोधियों पर सियासी हमला करने से भी नही चूके।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सीएम अखिलेश यादव पर एक्सप्रेसवे के बहाने तंज कसा। जबकि कांग्रेस पर संसद न चलने देने के लिए बड़ा हमला बोला। पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने देश पर 60 साल तक शासन किया है। उनकी ये जिम्मेदारी है कि वे संसद को चलने दे और सरकार का सहयोग करें।

पीएम मोदी ने दिया एक्सप्रेसवे का तोहफा

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नए साल का बड़ा तोहफा मिला। पीएम मोदी ने 14 लेन के दिल्ली-डासना-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया।

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली से मेरठ की ढाई घंटे की दूरी घटकर महज 40 मिनट हो जाएगी। इस परियोजना में तकरीबन ढाई साल का समय लगेगा। एक्सप्रेसवे की परियोजना का काम 4 चरणों में किया जाएगा। पीएम ने कहा कि आप मध्यवर्गीय और उच्च मध्यम वर्गीय परिवार बाहर घूमने और आने-जाने की कारगर योजना आसानी से बना सकते हैं।

पीएम मोदी से पहले केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी सौगात दी।

नीतिन गडकरी ने की कई घोषणाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार नोएडा पहुंचे थे। सभा स्थल पर पीएम के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और केंद्रीय राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सड़क व परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी भी मौजूद रहे।

सभा को सबसे पहले नीतिन गडकरी ने संबोधित किया। गडकरी ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के बन जाने से आम जनता को बड़ा फायदा होने जा रहा है। गडकरी ने अपने भाषण में कई घोषणाएं की।

-मेरठ से दिल्ली आने वालों को रोज दो घंटे आने और दो घंटे जाने में बेकार होता है।
-दिल्ली मेरठ की दूरी अब 40 से 45 मिनट में होगी पूरी पहले दो से तीन घंटे में पूरा होता था सफर।
-दिल्ली से नगर देहरादून का सफर तीन घंटे में होगा।
-दिल्ली से डासना एक्सप्रेसवे को लखनऊ तक ले जाने की योजना है।
-दिल्ली से बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री के लिए 1000 किलोमीटर की नई सड़क बनाने की योजना पर काम शुरु बुद्घा सर्किट का शुभारंभ जल्द किया जाएगा।
-दिल्ली में ट्रैफिक जाम में सुधार के लिए एनएच 8 व 24 को 14 लेन की किया जाएगा।
-धौला कुंआ से मानेसर के लिए मार्च में शुरु किया जाएगा।
-नवंबर 16 किमी प्रतिदिन मार्च तक 30 किलोमीटर का उद्देश्य रखा है।
-यूपी में 45 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं जल्द ही इसे एक लाख करोड़ तक ले जाएंगे।

जानिए कैसे थे सभास्थल की सुरक्षा के इंतजाम

इससे पहले एसपीजी ने बुधवार को हैलीपैड से लेकर सभा स्थल तक सघन जांच पड़ताल की थी। प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले सुरक्षा पर रिहर्सल भी की गई थी।

पीएम की सुरक्षा के मद्देनजर देर रात जिला प्रशासन, एसपीजी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने बैठक की। इसके अलावा और भी सुरक्षा के कई पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जनसभा के लिए करीब 5 हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। कार्यक्रम स्थल पर मिनी पीएमओ हाउस की भी व्यवस्था की गई,, ताकि सभी जरूरी कार्य किए जा सकें।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर बना था वैकल्पिक रूट

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक वैकल्पिक रूट भी तैयार किया था। हालांकि इस रूट का खुलासा नहीं किया गया।

इस बाबत अधिकारियों का कहना था कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक वैकल्पिक रूट तैयार किया गया।

इस रूट का उपयोग तब किया जाना था, जब पहले के प्लान में कोई संशोधन किया जाए। इस रूट का तब उपयोग हो सकता था ताकि आपातकालीन हालात में पीएम हैलीकॉप्टर से न आकर सड़क मार्ग से आ सके।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें