फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से मांगे सुझाव, 15 अगस्त के संबोधन में करेंगे चयनित सुझाव का जिक्र

Thu, 25 Jul 2019 11:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 15 अगस्त के भाषण के लिए युवाओं समेत आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। युवा स्वतंत्रता अगस्त के लिए नमो ऐप के माध्यम से सुझाव भेज सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा 28 जुलाई को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए भी सुझाव भेजे जा सकते हैं। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के तहत लाल किले की प्राचीर से हर वर्ष झंडा फहराने के बाद देश के नाम संबोधन करते हैं। 

इसी संबोधन भाषण के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय ने युवाओं समेत आम लोगों से सुझाव देने की अपील की है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट के माध्यम से सुझाव देने का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि- ‘मुझे अपने 15 अगस्त के भाषण में आप सभी के बहुमूल्य सुझावों को शामिल करने में खुशी होगी। आप जो सुझाव देंगे उसे लाल किले की प्राचीर से 130 करोड़ भारतीय भी सुनेंगे।’ 
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए नमो ऐप पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम में सुझाव दिया जाता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से उनका यह पहला भाषण होगा।

इसके अलावा https://www.mygov.in पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 55वें संस्करण के लिए आम लोग अपने सुझाव भेजे सकते हैं। 28 जुलाई की सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम होगा। युवाओं समेत आम लोगों के भेजे गए सुझाव में चयनित को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 1922 पर मिस्ड कॉल करके एसएमएस के जरिये प्राप्त लिंक का इस्तेमाल कर सीधे प्रधानमंत्री को भी सुझाव भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें