फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गाजियाबाद के लोगों को नवंबर में पीएम मोदी देंगे दिवाली का तोहफा

Thu, 20 Sep 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोगों के लिए पीएम मोदी की ओर से दिवाली तोहफा मिल सकता है। दिल्ली के दिलशाद गार्डन से नया बस कॉरिडोर पर मेट्रो रेल नवंबर में दौड़ने लगेगी। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो फेज-दो प्रोजेक्ट के जल्द ऑपरेशनल होने की संभावनाओं के बीच कॉरिडोर के आठों स्टेशनों के ट्रैफिक मैनेजमेंट पर काम शुरू हो गया है। ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के बाबत जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा की डीएमआरसी के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

विज्ञापन


फेज-दो मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट करने के लिए जीडीए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी स्टेशनों पर जाम को खत्म करने और स्टेशनों से बेहतर यातायात सुविधा पर रिपोर्ट देगी। कमेटी में जीडीए, डीएमआरसी, नगर निगम, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी शामिल रहेंगे। मेट्रो फेज-दो के नया बस अड्डा, मोहनगर सहित अन्य स्टेशनों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते चार पहिया और बसों के ट्रैफिक को नियंत्रित करना सबसे बड़ी परेशानी होगी।

ऐसे में मेट्रो स्टेशन के आसपास लोगों को वाहनों से ड्रॉप करने के लिए ड्रॉप-वे सहित जाम की समस्या को खत्म करने की प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है। जीडीए उपाध्यक्ष की ओर से बुधवार को डीएमआरसी के अधिकारियों को इस बाबत बातचीत के लिए बुलाया गया। यहां अधिकारियों की ओर से ट्रायल रन सहित अन्य सिविल और फिनिशिंग के कार्यों की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर बस व ऑटो सेवा का खींचा जाएगा खाका

जीडीए उपाध्यक्ष की ओर से मेट्रो स्टेशनों के ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के लिए गठित की गई कमेटी को मेट्रो स्टेशन से यातायात संबंधी साधनों की रिपोर्ट देनी होगी। प्राधिकरण की योजना परिवहन विभाग के समन्वय से मेट्रो स्टेशनों पर फीडर बस और ऑटो की सुविधा का खाका तैयार करने की है। फीडर सर्विसेज के जरिये विभिन्न क्षेत्रों को भी जोड़ा जा सकता है। फीडर सर्विसेज में डीएमआरसी का कोई रोल नहीं होगा। डीएमआरसी केवल स्टेशनों के आसपास बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ा प्लान देगा।

ट्रायल रन सहित बाकी काम नवंबर तक हो जाएगा पूरा
जीडीए में हुई बैठक में डीएमआरसी के अधिकारियों ने नवंबर तक ट्रायल रन के साथ अन्य निर्माण संबंधी कार्य पूरा होने की बात कही है। जीडीए उपाध्यक्ष ने नवंबर के आखिर तक मेट्रो फेज-दो कॉरिडोर के ऑपरेशनल की कवायद शुरू करने की बात कही है। दूसरी और शासन व केंद्र के स्तर से इस मेट्रो रूट को 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर शुरू करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए ने बताया कि, मेट्रो फेज-दो कॉरिडोर ऑपरेशनल होने से पहले ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाने के लिए कमेटी गठित की गई है। कमेटी सभी मेट्रो स्टेशनों पर जाम की समस्या के समाधान और फीडर बस व ऑटो संबंधी सुझाव देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें