स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूथ आइकन और मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने सेल फोन पर एक मैसेज रिसीव किया। वह मैसेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजा गया था। उसे पढ़ने के बाद हनी सिंह इतने खुश हुए कि उन्होंने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर अपनी खुशी का इहजार किया।
हनी सिंह ने फेसबुक पर उस मैसेज को लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। जबकि मामला कुछ और ही था। हालांकि हनी सिंह उस संदेश को पढ़कर भावुक हो गए और खुद को लकी समझने लगे।
पूरे मामले में हुआ ये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चाहने वालों में एक और बड़े यूथ आइकन का नाम शामिल हो गया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान हनी सिंह ने दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी परवेश वर्मा लिए कैंपेन किया था।