फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पीएम मोदी कल वाराणसी को देंगे 2,200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, समग्र शहरी परिवर्तन का लक्ष्य

Fri, 01 Aug 2025 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं। इनका उद्देश्य वाराणसी में समग्र शहरी परिवर्तन, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर संपर्क और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करना है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के स्वागत के लिए सजा शहर वाराणसी... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में करीब 2,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं। इनका उद्देश्य वाराणसी में समग्र शहरी परिवर्तन, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर संपर्क और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर करना है।

विज्ञापन


मोदी वाराणसी-भदोही और छितौनी-शूल टंकेश्वर सड़कों को चौड़ा और मजबूत करने की परियोजना और मोहन सराय-अदलपुरा रोड पर भीड़भाड़ कम करने के लिए हरदत्तपुर में एक रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। 

बयान में कहा गया है कि वह दालमंडी, लहरतारा-कोटवा, गंगापुर, बाबतपुर सहित कई ग्रामीण और शहरी गलियारों में व्यापक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण और लेवल क्रॉसिंग 22सी और खालिसपुर यार्ड पर रेल ओवरब्रिज की आधारशिला रखेंगे। 
विज्ञापन


क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए, प्रधानमंत्री स्मार्ट वितरण परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों और 880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करने की आधारशिला रखेंगे। 

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री 8 नदी के तट पर स्थित कच्चे घाटों के पुनर्विकास, कालिका धाम में विकास कार्यों, रंगीलदास कुटिया, शिवपुर में तालाब और घाट के सौंदर्यीकरण और दुर्गाकुंड के जीर्णोद्धार और जल शोधन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें