यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि आउटर रिंग रोड (पंचशील से ग्रेटर कैलाश तक), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मुख्य सड़क सहित कई हिस्सों पर दोपहर 3 बजे से आधी रात तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।
दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (सीआर पार्क) में दुर्गा पंडाल की पूजा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। भारी भीड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रतिबंध के दौरान प्रभावित इलाकों से बचें और भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि आउटर रिंग रोड (पंचशील से ग्रेटर कैलाश तक), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मुख्य सड़क सहित कई हिस्सों पर दोपहर 3 बजे से आधी रात तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।
साथ ही कहा गया है कि गुरुद्वारा रोड, बिपिन चंद्र पाल मार्ग और सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-II की अंदरूनी सड़कों पर यातायात की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पंचशील, आईआईटी और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे आउटर रिंग रोड पर डायवर्जन लागू होगा। ये डायवर्जन हल्के और भारी मालवाहक वाहनों पर भी लागू होंगे, भले ही उनके पास वैध नो-एंट्री परमिट हो।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने बताया कि वैकल्पिक मार्गों में एम.जी. रोड, अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, लाला लाजपत राय रोड और महरौली-बदरपुर रोड शामिल हैं। वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे संयम रखें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करें ताकि सड़कों पर निर्बाध आवाजाही बनी रहे।