फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के फॉलोअर बने पीएम मोदी, शुक्रिया कह केजरीवाल ने जताया आभार

Fri, 25 Mar 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी भी कर रहे केजरीवाल को फॉलो
विज्ञापन
होली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जिसमें लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर दुश्मनों को भी गले लगा लेते हैं। होली की इसी भावना को बरकरार रखते हुए पीएम मोदी ने होली के दिन करीब 150 लोगों को फॉलो करना शुरू किया।
विज्ञापन


इसमें उनके बड़े राजनीतिक विरोधी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी है।

पीएम मोदी के इस कदम की सराहना करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तो उनका ‌शुक्रिया भी अदा किया। केजरीवाल ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी सर मुझे फोलो करने के लिए शुक्रिया। हैप्पी होली। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। मैं उम्मीद करता हूं भविष्य में केंद्र और दिल्ली एक दूसरे के साथ बेहतर तरीके से काम करेंगे।' .@narendramodi Sir, thank u for following me. Happy Holi. आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। Hope better Centre-Delhi cooperation in future — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 24, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

फॉलो करते ही पीएम मोदी से कर दी मांग

मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी पीएम मोदी का धन्यवाद अदा करते हुए ट्वीट किया। सिसोदिया ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी सर फॉलो करने के लिए शुक्रिया। होली की शुभकामनाऐं। होली के दिन दिल्ली वालों के लिए विनम्रता से कुछ मांग रहा हूँ।' @narendramodi सर फॉलो करने के लिए शुक्रिया। होली की शुभकामनाऐं। होली के दिन दिल्ली वालों के लिए विनम्रता से कुछ मांग रहा हूँ....1/2. — Manish Sisodia (@msisodia) March 24, 2016


इसके बाद मनीष ने ट्वीट किया कि 'दिल्ली विधानसभा ने 1 साल में जितने बिल पास किए, गृह मंत्रालय में अटके है, प्लीज़ उन्हें पास करा दें। दिल्ली आभारी रहेगी।' @narendramodi दिल्ली विधानसभा ने 1 साल में जितने बिल पास किए, गृह मंत्रालय में अटके है, प्लीज़ उन्हें पास करा दें। दिल्ली आभारी रहेगी.2/2 — Manish Sisodia (@msisodia) March 24, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें