एतिहासिक सूरजकुंड परिसर में चल रहे तीन दिवसीय रेल विकास शिविर को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने छावनी में तब्दील कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं जिसकी वजह से परिसर की फूलप्रूफ सुरक्षा की गई है। प्रधानमंत्री तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में हैं। रविवार को पीएम मोदी के साथ ही यहां पीटी ऊषा, रेसलर साक्षी मलिक और बॉक्सर मनोज भी शामिल हुए।
किसी को भी रेल विकास शिविर के आस-पास भी घुसने की इजाजत नहीं है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था शनिवार को ही एसपीजी ने संभाल ली। शिविर परिसर से काफी दूर से ही आने वालों की तलाशी और जांच पड़ताल की जा रही है। परिसर में सिर्फ उन्ही लोगों को जाने की इजाजत है, जिन्हें शासन या प्रशासन की ओर पहचानपत्र जारी किए गए थे।
एसपीजी जवान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परिसर में नहीं घुसने दे रहे। शनिवार तक तो पत्रकारों को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चंद पत्रकारों को कवरेज की इजाजत दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए शनिवार को डीजीपी हरियाणा डॉ. केपी सिंह भी शिविर में डटे थे।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की पीएम मोदी की अगवानी
शिविर को तीन स्तर की सुरक्षा में रखा गया है। बाहरी घेरे की सुरक्षा का जिम्मा प्रदेश पुलिस को सौंपा गया है। इस स्तर पर ही शिविर में आने जाने वालों की सघन तलाशी और पहचान कर ली जा रही है। दूसरे स्तर की सुरक्षा पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का पहरा है।
तीसरे स्तर के सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसपीजी के दायरे में रहेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ ही एसपीजी जवान तीनों स्तर की सुरक्षा में सिविल पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के साथ भी मौजूद रहेंगे।
साक्षी मलिक और पीटी ऊषा
हेलिकॉप्टर से रवाना हुए पीएम मोदी