फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट हमले पर बोले प्रधानमंत्री- पाक चिल्लाता रहा, मोदी ने मारा-मोदी ने मारा...

Sat, 09 Mar 2019 05:06 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ani
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्रेटर नोएडा मेट्रो के ब्लू लाइन का विस्तार करने के साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों और पाकिस्तान पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के बालाकोट में बने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर जब वायुसेना ने हमले किया तो वह पाकिस्तान था जिसने चिल्लाना शुरू किया था।
विज्ञापन



पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की सोच पर तंज करते हुए कहा कि पाकिस्तान को लगा कि हम पिछली बार की तरह इस बार भी सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कुछ करेंगे लेकिन वह हैरान रह गए जब हम हवाई रास्ते से गए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उरी के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि हमने ऐसा करके आतंक के आकाओं की नींद हराम कर दी। उरी के बाद लोग सबूत मांग रहे थे। अब पुलवामा हमला हुआ, भारत के वीरों ने जो काम किया वह दशकों तक नहीं हुआ। हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा।

उन्होंने आगे कहा, 'जब सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो हम देश को इसके बारे में बताते हैं लेकिन पुलवामा के बाद, हमने वो किया जो हम करना चाहते थे और हम चुप रहे। वो पाकिस्तान था जिसने सुबह पांच बजे ट्विटर पर चिल्लाना शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने यह चिल्लाना शुरू किया- 'मोदी ने मारा, मोदी ने मारा...', लेकिन कुछ लोग, जो भारत का खाते हैं और बयान देकर पाकिस्तान की मदद करते हैं।'

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी का ग्रेटर नोएडा का पूरा भाषण

पूर्ववर्ती सरकारों की आतंक के खिलाफ कार्रवाई न करने पर आलोचना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारत के हवाई हमले का सबूत मांगने वालों पर शनिवार को एक बार फिर निशाना साधा और मुम्बई हमले के बाद आतंकवादी हमले की घटनाओं से निपटने के तरीके को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की आलोचना की।

मोदी ने ग्रेटर नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वोट हासिल करने के लिए भ्रष्ट उनका विरोध कर रहे हैं और उन्हें कोस रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने वाले मोदी ने कहा कि भारत आज ‘नई रीति, नई नीति’ पर काम करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उरी (जम्मू कश्मीर) में 2016 में आतंकवादी हमले के बाद देश ने पहली बार ‘आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक से उस भाषा में सबक सिखाया जो वे समझते हैं।’

उन्होंने वहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से सवाल किया, ‘क्या आपके लिए ऐसी सरकार ठीक है जो कुछ ना करे? एक ऐसा चौकीदार (प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए) जो सोता हो?’

मोदी ने कहा, ‘उरी के बाद सबूत मांगे गए। हमारे सैनिकों ने कुछ ऐसा किया जो पहले कभी नहीं हुआ। हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को उनके घर में मारा। आतंकवादी और उनके सरपरस्तों को ऐसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने सोचा कि यदि भारत ने एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की तो वे दोबारा उसी तरह का कुछ करेंगे। इसलिए उन्होंने सीमा पर सैनिक तैनात किये थे, लेकिन हम इस बार हवाई मार्ग से गए।’
विज्ञापन

'आज हर भ्रष्ट को मोदी से कष्ट है'

उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को तड़के हवाई हमले के बाद भारत स्थिति पर शांत तरीके से नजर रखे हुए था और वह पाकिस्तान था जो सुबह करीब पांच बजे ‘रोने’ लगा कि ‘मोदी ने हम पर हमला किया है।’ 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वे सोच रहे थे कि वे भारत को घायल करते रहेंगे, हमले करेंगे, छद्म युद्ध छेड़ेंगे और भारत जवाब नहीं देगा। भारत के दुश्मनों की इस सोच का कारण 2014 से पहले की ‘रिमोट से चलने वाली सरकार’ का रुख था। इसी कारण से उनका (दुश्मन) यह रुख बना।’

उन्होंने कहा कि कुछ नेता विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं जिस पर पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने और यह निर्णय करने के लिए कहा कि वे उन पर भरोसा करना चाहेंगे या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘आज हर भ्रष्ट को मोदी से कष्ट है। उनमें इस चौकीदार को कोसने की होड़ है, वे सोचते हैं कि मुझे कोसने से उन्हें वोट मिलेंगे।’ मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘वे (विपक्ष) इतने निराश हो गए हैं कि मोदी का विरोध करने की अपनी जिद में उन्होंने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है।’ 

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को गाजियाबद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हवाई हमले पर सवाल उठा रहे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधा था और कहा था, ‘130 करोड़ लोगों का विश्वास’ उनके लिए उनका सबूत है।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें