फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी आएंगे ग्रेटर नोएडा, नहीं करेंगे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास, ये है बड़ी वजह!

Sat, 09 Mar 2019 12:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा(जेवर)
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट
विज्ञापन

पीएम और सीएम के आगमन को लेकर दो बातें तो स्पष्ट हैं कि सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक मेट्रो और ग्रेनो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन होगा, लेकिन नोएडा एयरपोर्ट को लेकर योजना गुप्त रखी गई है। सूत्र बताते हैं कि एयरपोर्ट का शिलान्यास भी हो सकता है। इसकी भी पूरी तैयारी है।

विज्ञापन


दरअसल, एयरपोर्ट को लेकर यहां के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा जब उड्डयन राज्य मंत्री थे तो उन्होंने इसके लिए काफी प्रयास किए थे। तत्कालीन प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हामी भरवाई थी। इसके बाद मंत्रालय की तरफ से कागजी प्रक्रिया भी पूरा करा ली।

यहां तक कि पीएम से कहकर उड्डयन मंत्री से घोषणा भी करवा दी थी। हालांकि, बाद में उनका मंत्रालय बदल भी गया था, लेकिन उनकी तरफ से लगातार प्रयास किए जाते रहे। उन्होंने ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास पीएम द्वारा कराए जाने का भी संकल्प लिया था।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि भले ही शनिवार के कार्यक्रम में एयरपोर्ट का जिक्र न हो, लेकिन ऐसा काम होगा कि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का संकल्प भी पूरा हो जाएगा और कोई विधिक परेशानी भी नहीं होगी। पीएम करीब 50 मिनट तक मंच पर रहेंगे। 12:50 बजे उनकी रवानगी होने की बात कही गई है।

विज्ञापन

पहले चरण में 1234 हेक्टेयर जमीन की जरूरत

एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पहले चरण के लिए 1234 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है।  जिसमें से 94 हेक्टेयर जमीन सरकारी (ग्राम समाज) है। बाकी अधिग्रहीत होनी है। छह गांव जेवर के रन्हेरा, किशोरपुर, दयानतपुर, रोही, पारोही व बनवारीवास में जमीन लेने की अधिसूचना दिसंबर के अंत में लग चुकी।

फरवरी में धारा-19 लगी थी। मार्च के प्रथम सप्ताह में जमीन का अवार्ड घोषित हो चुका है। हालांकि, किसान जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट गए हुए हैं। कोर्ट में सुनवाई तो पूरी हो गई, लेकिन फैसला नहीं आ सका।

पीएम से पहले सीएम जीबीयू पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर जीबीयू में उतरेगा। वहां से वह सड़क मार्ग से इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। इस दौरान यमुना प्राधिकरण कट व एक्सपो मार्ट चौराहे पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि यह डायवर्जन करीब 10 से 15 मिनट का होगा।

इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि जीबीयू से मुख्यमंत्री के एक्सपो मार्ट जाने के लिए यमुना प्राधिकरण कट और एक्सपो मार्ट चौराहे पर ट्रैफिक को रोका जाएगा। इसके अलावा पार्किंग की सुविधा एक्सपो मार्ट के पास स्थित मैदान में की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें