फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के 75 विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- वे युवाओं का लिख रहे उज्जवल भविष्य

Tue, 05 Sep 2023 01:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने अपने निवास पर शिक्षा का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले स्कूली, उच्च और कौशल विकास के राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के 75 विजेताओं से मिले पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के 75 विजेताओं से मुलाकात की। शिक्षकों से बातचीत में पीएम ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि युवा मन को आकार देने के लिए उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। अपनी कक्षाओं में, वे भारत के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य लिख रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपने निवास पर शिक्षा का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले स्कूली, उच्च और कौशल विकास के राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी मौजूद रहे। पीएम ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसकी जानकारी साझा की है। 

उन्होंने लिखा है कि देश के उत्कृष्ट शिक्षकों से मुलाकात हुई, जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। युवा मन को आकार देने के लिए उनका समर्पण और शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता बहुत प्रेरणादायक है। अपनी कक्षाओं में, वे भारत के युवाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य की इबारत लिख रहे हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, देश भर से कुल 75 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच सितंबर को इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इन विजेताओं में स्कूलों के 50 शिक्षक, उच्च शिक्षा संस्थानों के 13 शिक्षक और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें