फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर पर सीधे मोदी रखते हैं नजर, हर महीने लेते हैं फीडबैक

Sat, 27 Jun 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको जानकर यह सुखद आश्चर्य होगा कि इस औद्योगिक शहर के विकास पर प्रधानमंत्री की सीधी नजर है। वह राज्य के मुख्य सचिव से हर महीने फीडबैक लेते हैं। यहां चल रहे मेट्रो और सिक्स लेन प्रोजेक्ट की वह खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन दोनों प्रोजेक्ट में टूटने वाले मकानों और दुकानों की संख्या से भी वह वाकिफ हैं और पुनर्वास को लेकर गंभीर भी। यह खुलासा किया है जिला उपायुक्त डॉ. अमित अग्रवाल ने।

अग्रवाल ने शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि राज्य के मुख्य सचिव की प्रधानमंत्री के साथ हर महीने बैठक होती है। इसमें प्रधानमंत्री शहर में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट लेते हैं। मुख्य सचिव ने डीसी को खुद ये जानकारी दी थी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि पिछले दिनों मुख्य सचिव की बैठक में पीएम ने फरीदाबाद में सिक्सलेन और मेट्रो प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली थी। साथ ही यह भी पूछा था कि दोनों प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए क्या किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री को ये भी पता है कि बदरपुर से लेकर बल्लभगढ़ तक कितने मकान और दुकान टूटेंगे और कहां-कहां फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं।

उनको पता है कि इन दोनों प्रोजेक्ट में 58 दुकानें प्रभावित हो चुकी हैं। हरियाणा को लेकर होने वाली हर मीटिंग में उनका एक एजेंडा फरीदाबाद के विकास को लेकर भी होता है।

मोदी का क्या है शहर से रिश्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। वर्ष 1992 से 2000 तक वह हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे। उस दौरान उनका प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आना-जाना रहा है। वह फरीदाबाद जिले का कई चक्कर लगा चुके  हैं।

मोदी यहां की एक रैली में कह चुके हैं कि उन्होंने प्रचारक के रूप में फरीदाबाद का चप्पा-चप्पा छाना है। अक्तूबर 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान यहां आए मोदी ने शहरवासियों को भरोसा दिया था कि इस शहर का खोया हुआ गौरव वह दोबारा वापस लाएंगे। यही कारण है कि वह इस शहर के विकास को लेकर गंभीर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें