फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM ने गुड़गांव केंद्रीय विद्यालय को दिया तोहफा

Thu, 30 Oct 2014 06:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सोहना रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। करीब दस साल पहले शुरू हुए इस स्कूल को जल्द ही अपना भवन मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से भेजी गई करीब 4.65 एकड़ जमीन के प्रस्ताव को बुधवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एयरफोर्स अधिकारियों के साथ हुई बैठक में स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि 2004 में शुरू केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 शुरू हुआ था। अभी आठवीं तक पढ़ाई हो रही है। स्कूल की खुद की बिल्डिंग नहीं होने की वजह से सोहना रोड स्थित एयर फोर्स की जमीन में स्कूल चल रही थी।
विज्ञापन


करीब दस साल पहले ही इसका प्रपोजल तैयार कर केंद्रीय विद्यालय संगठन के जरिए रक्षा मंत्रालय को भेजा गया था। लंबे अरसे बाद स्कूल के लिए खुद की जमीन मिलने से स्कूल के विस्तार भी संभावना बढ़ गई है।

स्कूल के एक अधिकारी के मुताबिक अपनी जमीन होने से स्कूल में क्लास बढ़ जाएगी। जमीन मिलने के बाद तय मानक के मुताबिक 12वीं तक क्लास शुरू होगी। कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी में भी आधुनिक सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसके लिए मानव संसाधन विभाग और केंद्रीय विद्यालय संगठन की मंजूरी जरूरी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें