प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया। ये ट्रेनें पटना और मोतिहारी से दिल्ली तक अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तेज और आरामदायक यात्रा प्रदान करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के मोतिहारी से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से दो ट्रेनें पटना और मोतिहारी से दिल्ली तक चलाई गई हैं। ये ट्रेनें दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों को आधुनिक, तेज और सुविधाजनक सफर का अनुभव देंगी।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के स्वागत कार्यक्रम गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 2:15 बजे और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 3:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। वहीं, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल तक की अमृत भारत एक्सप्रेस गाजियाबाद में सुबह 8:15 बजे और आनंद विहार टर्मिनल पर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इन दोनों गाड़ियों को खास तौर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर आराम और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा।