फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आपराधिक वारदातों का शतक लगा चुके दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आदर्श नगर थाने के घोषित बदमाश, झपटी गई सोने की चेन और स्कूटी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने आपराधिक वारदातों का शतक लगा चुके दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आजादपुर निवासी विजय कुमार और अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से झपटी गई सोने की चेन और स्कूटी बरामद की है। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने 11 मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 28 मई को मॉडल टाउन पुलिस को डेरावाला नगर के पास झपटमारी की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर गुजरावाल टाउन निवासी कृष्ण कुमार बत्रा मिले। उन्होंने बताया कि वह सुबह डेरावाला नगर गेट के पास सब्ज़ी खरीद रहे थे तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों में से एक ने उनकी गर्दन से सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें घटनास्थल के पास चार संदिग्धों को दो स्कूटी पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने 16 जुलाई को निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में नानक प्याऊ गुरुद्वारे के पास घेराबंदी कर दी। रात लगभग 8:15 बजे वहां बिना हेलमेट पहने स्कूटी से आ रहे दो बदमाशों को दबोच लिया गया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर मॉडल टाउन से झपटी गई सोने की चेन और महेन्द्रा पार्क से चुराई गई स्कूटी बरामद बरामद कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। दोनों आदर्श नगर थाने के घोषित बदमाश हैं और आदतन अपराधी हैं। विजय पर हत्या, हत्या का प्रयास, झपटमारी, चोरी व आर्म्स एक्ट के 24 और अर्जुन पर गैंगस्टर एक्ट, मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम, झपटमारी, चोरी व आर्म्स एक्ट के 109 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों से अन्य मामलों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें