फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पर क्या बोलीं मुलायम की छोटी बहू?

विज्ञापन
विज्ञापन
'कपड़े छोटे या बड़े पहनने से कोई फर्क नहीं पड़ता। विकृत मानसिकता वाले ही छेड़छाड़, बलात्कार जैसे महिला अपराधों को अंजाम देते हैं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन को अधिक संवेदनशील होना होगा।' ये बातें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा यादव ने कहीं।
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने और अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में ‘जागरूक रहो’ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

हर्ष एनजीओ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसकी ब्रांड एंबेसडर अर्पणा यादव ने छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, पुलिस-कानूनी प्रक्रिया, आत्मरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन

राजनीति में आने का बेसब्री से इंतजार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्पणा ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा के लिए उनके अधिकारों के बारे में जानना आवश्यक है। कई महिलाएं स्वयं या अन्य के साथ होने वाले अपराधों को बताने मे संकोच करतीं हैं।

लेकिन महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकना है तो स्वयं को बदलना होगा और अपराधों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

दूसरी तरफ  एक छात्र द्वारा राजनीति में आने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जब राजनीति करने का कोई प्रस्ताव मिलेगा तो वो अवश्य करेंगी। इस अवसर पर एमिटी की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला, नीरज दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें