अपने स्वच्छ भारत अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट से आइस बकेट चैलेंज की तरह ही 'क्लीन इंडिया चैलेंज' नाम का उनका सोशल मीडिया पर शुरू करने का आह्वान किया है। वह चाहते हैं कि उनका यह अभियान भी पूरे देश में उतना ही वायरल हो, जितना पूरे विश्व में आइस बकेट चैलेंज मशहूर हुआ था।
उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें। इसके लिए उन्होंने आज दिल्ली में नौ बड़े लोगों को आमंत्रित किया है। जिसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेता आमिर खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, कमल हसन, राजनेता शशि थरूर, साहित्कार मृदुला गर्ग, योगगुरु बाबा रामदेव, तारक मेहता उल्टा चश्मा टीवी सीरियल टीम को बुलाया है।
पीएम ने बताया कि इसके तहत ये नौ बड़ी हस्तियां खुद सफाई करते हुए वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर उसे शेयर करेंगे। साथ ही अगले नौ लोगों को उससे जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी तरह से नौ-नौ लोगों की एक श्रृंखला बनाई जाएगी, जो पूरे देश भर में फैलेगी।