फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मनेगी केजरीवाल के इस पूर्व मंत्री की दिवाली, कोर्ट ने कहा तीन नवंबर को होगी सुनवाई

Thu, 27 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्स सीडी मामले में फंसे पूर्व महिला व बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार की दीवाली इस साल तिहाड़ जेल में मनेगी। अदालत ने संदीप की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिये अदालत ने तीन नवंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि सुल्तानपुर माजरा क्षेत्र से विधायक व पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री को सेक्स सीडी के सामने आने के बाद 31 अगस्त को पार्टी से निकाल दिया था। पुलिस ने संदीप को तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल संदीप कुमार 28 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में है।

तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी ने समक्ष संदीप कुमार की जमानत याचिका बुधवार को जांच अधिकारी एसीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच अधिकारी छुट्टी पर हैं। इसके मद्देनजर कोर्ट ने तीन नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार
कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि संदीप कुमार को राजनीतिक दुर्भावना के चलते फंसाया गया है क्योंकि वह निर्वाचित विधायक है। यह घटना एक साल पुरानी है और महिला ने किसी के बहकावे में आकर पुलिस को शिकायत दी है। जिस सीडी के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है, उसे सत्य नहीं माना जा सकता।

दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर संदीप को तीन सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। यह महिला सीडी में संदीप के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है। महिला का आरोप था कि वह राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में संदीप के पास गई थी। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दुष्कर्म के अलावा भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा भी लगाई है। इसलिये इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश के समक्ष हो रही है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने संदीप कुमार को सुरक्षा मद्देनजर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाया है। संदीप ने जान का खतरा बताते हुये जेल से आने व जाने के लिये सेपरेट वैन की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें