फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो : पीएम मोदी ने किया पेट्रोटेक 2019 का उद्घाटन, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Mon, 11 Feb 2019 05:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पीएम मोदी पहुंचे ग्रेटर नोएडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में पहुंचे। यहां उन्होंने 13वें पेट्रोटेक 2019 का विधिवत उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सपो मार्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और डॉक्टर महेश शर्मा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री करीब 10 बजकर 20 मिनट पर सड़क मार्ग से एक्सपो मार्ट पहुंचे।
विज्ञापन


पहले प्रधानमंत्री को हेलीकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचना था, लेकिन तकनीकी कारणों से वह ऐन वक्त पर सड़क मार्ग से एक्सपो मार्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी, आरएएफ, पीएसी व नागरिक पुलिस के करीब 1,400 जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार रात को ही कार्यक्रम की सुरक्षा व तैयारियों का जायजा लेने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंच गए थे।

प्रधानमंत्री के ग्रेटर नोएडा आगमन के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कई जगह रूट डायवर्ट किए गए, जिसकी वजह से शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रधानमंत्री के वायु मार्ग के बजाए सड़क मार्ग से एक्सपो मार्ट पहुंचने की वजह से यह कार्यक्रम एक घंटे देरी से शुरू हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें