नोएडा के सेक्टर 58 के नजदीक कनावनी गांव में सोमवार को दो गुटों का झगड़ा इतना बढ़ा कि उनमें से एक गुट ने दूसरे गुट के एक लड़के को गोली मार दी।
इलाज के दौरान लड़के की अस्पताल में मौत हो गई। इस बवाल में छह अन्य लोगों को गोली लगी, जिन्हें पास के ही शांति गोपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान जयराज के पोते राहुल को गोली लगी, जिसकी मौत अस्पताल में हो गई है।