फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन से ही बुक कराएं रेलवे टिकट

Sun, 28 Dec 2014 12:19 AM IST
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आरक्षण काउंटर जाने के बजाय आप अपने स्मार्टफोन से ही रेलवे टिकट बुक करा सकेंगे। इंडियन रेलवे कैंटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) का एंड्रॉयड एप डाउनलोड करके आप टिकट बुकिंग के साथ ही इसे कैंसिल भी करा सकते हैं।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी कनेक्ट के जरिए लोग तत्काल और साधारण टिकट बुक कर सकेंगे। अभी तक यह एप सिर्फ ब्लैकबेरी और विंडोज फोन के लिए ही उपलब्ध था। आईआरसीटीसी कनेक्ट के एंड्रॉयड एप के साथ ही इसकी पहुंच बढ़ गई है।

आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि एप में टिकट बुक करने के साथ कैंसिल करने और ट्रेनों की जानकारी ली जा सकती है। एप में इसके साथ ही कई और फीचर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


जैस की यात्री टिकट आरक्षण के साथ ही इच्छानुसार भोजन भी चुन सकेंगे। यात्रा के दौरान फोटो आईडी रखना अनिवार्य होगा। एप के जरिए किसी दूसरे के फोन पर भी आरक्षित टिकट भेजने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
आईआरसीटीसी कनेक्ट एप को यूजर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है। इस एप के जरिए देश में ट्रेन के जरिए कहीं भी जाने के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें